मुजफ्फरपुर : सेना भर्ती की नई योजना अ’ग्निपथ के खिलाफ जिले में हुए ब’वाल को लेकर गि’रफ्तार किए गए 4 आ’रोपितों की बेल अर्जी को एसीजेएम ज्योति कुमार कश्यप ने बुधवार को खारिज कर दिया।

बवाल के दौरान गि’रफ्तार किए गए कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी सत्यम कुमार, मुशहरी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी हिमांशु राज, मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी निवासी अभय कुमार व करजा थाना क्षेत्र के रक्शा निवासी राजीव कुमार की ओर से कोर्ट में बेल अर्जी दायर की गई थी।
बुधवार को इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने चारों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। इनमें से एक आ’रोपित को एसीजेएम ने किशोर घोषित कर दिया जिसे अब शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा की जगह सुधार गृह में भेजा जाएगा।
वहीं, पांचवें आ’रोपित करजा थाना क्षेत्र के अमजद अली की जमानत अर्जी पर सुनवाई अभी लंबित है। बवाल के दौरान काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने सभी आ’रोपितों को जंक्शन के पास माड़ीपुर इलाके से 18 जून को गि’रफ्तार किया था। दूसरी तरफपुलिस ने हि’रासत में लिए गए दोनों युवकों को पूछताछ के बाद काजीमोहम्मदपुर थाने से ही छोड़ दिया।

