पटना : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के प्याज व्यापारी रामानंद साह की ह’त्या सुपारी किलर से कराई गई थी। ह’त्याकांड का पटना पुलिस ने खु’लासा किया है। गौरीचक थाना पुलिस ने रामानंद शाह की ह’त्या मामले में एक महिला और सूद कारोबार में सहयोगी राहुल कुमार को गि’रफ्तार कर लिया।
गि’रफ्तार राहुल महिला का रिश्ते में ममेरा भाई लगता है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ रामानंद साह का ना’जायज रिश्ता था। साथ ही महिला के पति यदुनंदन ने दो लाख रुपये रामानंद साह से सूद पर ले रखा था। 17 जून को तगादा करके रामानंद उसी दिन वापस लौट गए थे।

रामानंद साह लाल रंग का टीशर्ट पहने राहुल कुमार के साथ बाइक से दरियापुर आए थे। पुलिस रामानंद साह के मोबाइल का सीडीआर निकाल कर राहुल का पता लगा उसे गि’रफ्तार कर लिया। राहुल कुमार से पूछताछ में पता चला है कि सावित्री देवी ने 25 हजार की सुपारी देकर ममेरे भाई राहुल से रामानंद साह को रास्ते से हटाने को कहा था।
पुलिस के अनुसंधान के क्रम में पकड़ा गया राहुल कुमार पिता स्व.नरेश पासवान निवासी गवसपुर थाना गौरीचक से पूछताछ करने पर इस कांड का खुलासा हुआ। जिसमें राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि सावित्री देवी पति यदुनंदन पासवान अब्दुलाचक को रामानंद साह दो लाख रूपया सूद पर दिये थे व पैसा का तगादा बराबर करते थे।
साथ ही रामानंद साह गलत नजर भी रखते थे। 17 की रात्री राहुल कुमार, सावित्री देवी, छोटू कुमार व छोटू कुमार के दो साथी के साथ मिलकर रामानंद साह का गमछा से ग’ला द’बाकर ह’त्या कर दी गई।
