मोतिहारी में एक बार फिर शराब की सूचना पर छा’पेमारी करने गई पुलिस टीम पर ह’मला हुआ है। हालांकि इस बार ह’मला में किसी को गं’भीर चो’ट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मठ बनवारी में मुकेश यादव शराब की खेप उतार रहा है। सूचना मिलते ही जमादार सिवसरे सिंह के नेतृत्व में महिला सिपाही ने उक्त स्थल पर छा’पेमारी की।
इस दौरान पुलिस को आता देख शराब तस्कर अपनी बाइक छोर कर फ’रार हो गया, पुलिस जैसे ही तस्कर का बाइक और शराब लेकर पुलिस आगे बढ़ी वैसे ही गुट बना कर लगभग 30 की संख्या में शराब त’स्करों ने पुलिस टीम पर पीछे से ह’मला कर दिया, इस दौरान पुलिस त’स्करों से भीर गई, इस दौरान त’स्करों ने महिला सिपाही के साथ हा’थापाई करने लगें, इस दौरान इसकी सूचना जमादार द्वारा पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को दी, जैसे ही पुलिस की दूसरी टीम पहुची सभी शराब त’स्कर ह’मलावर वहां फ’रार हो गया।
पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया सूचना मिली कि मठ बनवारी में मुकेश यादव का शराब का खेप उतर रहा है। जमादार के साथ महिला सिपाही को भेजा, इस दौरान त’स्करों ने पीछे से झुं’ड बना कर ह’मला कर दिया, इस दौरान थाना से अन्य पुलिस की टीम पहुंची तो सभी तस्कर फ’रार हो गए।
मामले में सात ना’मजद और 20 अज्ञात पर प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। वहीं दो बाइक ज’ब्त कर थाना लाया है। वहीं ह’मलावर तस्कर की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी की जा रही हैं।

