मुजफ्फरपुर साहूपोखर महादेव मंदिर मे अषाढ अमावस्या को लेकर भोलेनाथ का 31KG आम से महाश्रृंगार किया गया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित अजय झा और पंडित राकेश तिवारी ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध, दही, घी, मध, शक्कर से रूद्राभिषेक कराने के तदोपरांत महाश्रृंगार कर आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ।


पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया की जगतकल्याण को लेकर हर अमावस्या को भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और महाश्रृंगार किया जाता है। आज के अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या भी कहा जाता है। क्योंकि वर्षा अर्थात मॉनसून प्रारंभ जो कि किसानो के लिए अनाज उपज के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए महादेव की पूजा अर्चना की जाती है।


आम से महाश्रृंगार एक भव्य दृश्य था। जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोलेनाथ की महिमा और मंत्र से पूरा वातावरण गूंज उठा। मौके पर पंडित जितेन्द्र तिवारी,पंडित राजेन्द्र झा,श्रीरंजन साहू,मनीष सोनी,धीरज सिन्हा , पंडित रमण मिश्रा,पवन महतो,विशाल चौहान आदि मौजूद रहे।

