औरंगाबाद में नहर में डूबने से किशोर की मौ’त:चाचा के साथ नहर में नहाने गया, 24 घंटे बाद मिली ला’श

औरंगाबाद में चाचा के साथ नहर में नहाने गया एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन बुधवार को मृतक युवक का शव बरामद हुआ। घटना बारूण थाना क्षेत्र के कंचनपुर नहर की है। मृतक 14 वर्षीय किशोर गोविंद बंजारा राजस्थान के जोधपुर जिले के झालामान खाना कुड़ी गांव का रहने वाला था।

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। - Dainik Bhaskar

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक किशोर के चाचा सुलता राम बाघा विशुनपुर समीप किसी कंपनी में काम करता था। किशोर गर्मी के छुट्टी में चाचा के पास घुमने आया था। मंगलवार की दोपहर दोनों चाचा-भतीजा टेंगरा समीप नहर में नहाने गए।

नहाने के लिए जैसे ही किशोर छलांग कि वह नहर में डूब गया। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके चाचा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला।

जानकारी मिलते ही एनपीजीसी पावर प्लांट के मजदूर नेता भोला यादव ने नहर विभाग के अधिकारियों से मिलकर नहर का पानी बंद करवाया। वहीं इसकी सूचना बारूण पुलिस को दी गई।

बुधवार की सुबह मृतक युवक का शव कंचनपुर समीप नहर किनारे कुछ लोगों ने देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। फिर पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव का शिनाख्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading