ट्रेन से कटकर युवक की मौ’त:ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हा’दसा, काम कर लौट रहा था घर

भागलपुर जिले के भागलपुर साहेबगंज रेलखंड के मथुरापुर स्टेशन के समीप एक व्यक्ति को ट्रेन में कटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरापुर वव के हरिजन टोला के निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मुरारी के रूप में हुई।

Youth dies after being hit by train while crossing railway track - रेलवे ट्रैक  पार करते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत

घटना के बावत बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेंद्र रेलवे ट्रेक पास कर रहा था इसी बीच ट्रेन की चपेट आने से जख्मी हो गया और गहरी जख्म होने से मोके पर ही मौत हो गई।

वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र गुरुवार की देर शाम घर से निकला था और मथुरापुर के संथाली टोला किसी काम से गया था जो घर लौटने के दौरान ये घटना हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र कुमार मुरारी भागलपुर ले कृषि विश्वविद्यालय सबौर में कर्मचारी के तोड़ पर काम करता था जो डेढ़ साल पहले किसी कारण से उसे निलंबित कर दिया था तब से गांव में ही रहता था और छोटेमोटे कुछ काम करके अपना परिवारिक जीवन यापन लर रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस पहुंचकर शव की पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया और मामले की जांच के जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading