रोहतास के मीना बाजार में ल’गी आ’ग:दो दुकानें जलकर खाक, फा’यर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के पुराने जीटी रोड के पास स्थित चुड़ी बाजार में शुक्रवार तड़के के मुंह अंधेरे ही आग लग गई। जिससे दो दुकानें जलकर राख हो गई। बताते हैं कि आगलगी में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। देर रात ही आग लगी थी। सुबह तड़के जब कुछ लोगों ने आग देखा, तब दुकानदारों को मोबाइल पर फोन किया।

बदहवास दुकानदार भगते हुए दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि आग की लपटे उठ रही हैं। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्रित हो गए थे, आग पर काबू पाने से सबने राहत की सांस ली।

मौके पर पहुंचे दुकानदार मोहम्मद कासान ने बताया कि सुबह साढ़े पांच उनके पास फोन आया कि दुकान में आग लगी है। वे भागे-भागे दुकान पर पहुंचे, तबतक आग बढ़ गई थी, तब फायर ब्रिगेड को फोन किया गया।

बताया के दो दुकान पूरी तरह से जल गए हैं, जबकि दो दुकान आंशिक रूप से जल गए हैं। सासाराम नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चल पाया है। प्रभावित दुकानदारों द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.