पत्नी की गो’ली मा’र कर ह’त्या:पलवल में व्यक्ति के थे दू’सरी औ’रत से सं’बंध

हरियाणा के पलवल जिले के गांव दुर्गापुर में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी राजेश कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यक्ति के पलवल निवासी एक महिला से संबंध थे। परिवार में इसको लेकर क्लेश रहता था।पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर पिता समेत 4 पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।

राजेश कुमारी की हत्या के बाद विलाप करती महिला को संभालते परिजन।

एक सप्ताह बाद आया था घर

सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार दुर्गापुर गांव निवासी जितेंद्र पांचाल ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता जगदीश के पलवल की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला से अवैध संबंध है। उक्त महिला, उसकी बेटी और बेटा कई बार उनके घर आए। इन्होंने उसकी मां के साथ झगड़ा भी किया था। आरोप है कि उसके पिता जगदीश उक्त महिला के साथ एक सप्ताह घूमने के बाद शुक्रवार को देर रात घर आया था।

पेट में मारी गोली

रात को उसके पिता जगदीश ने उसकी मां राजेश कुमारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते उसके पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर जेब से निकाली और अपनी पत्नी राजेश के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मां जमीन पर गिर गई।

वह अपने दो अन्य भाइयों की मदद से मां को उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागिरक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

चार पर केस दर्ज

पुलिस जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र जितेंद्र की शिकायत पर उसके पिता जगदीश सहित 4 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading