घर में घुसकर छे’ड़खानी करने वाले म’नचले को लड़की ने पी’टा

पटना : घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट करने वाले आरोपित को नाबालिग लड़की ने जमकर पीटा। फिर उसे पकड़ कर परिजनों व पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार की देर रात पाटलिपुत्र इलाके में हुई।

बिहार: लड़की से प्रेमी को चप्पल से पिटवाया, फिर चप्पल पर थुकवाकर चटवाया,  जुर्माना वसूला

 

आरोपित को गिरफ्तार कर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपित मूलरूप से हर-हर महादेव थाना जिला बेगूसराय का रहने वाला है। पीड़िता के बयान पर उसके खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

धक्का देकर खोला घर का दरवाजा

बताया गया है कि कई दिनों से आरोपित नाबालिग को परेशान कर रहा था। गुरुवार की रात लड़की अपने घर में थी। रात करीब नौ बजे आरोपित लड़की के घर पर पहुंच गया। इसके बाद धक्का देकर लड़की के घर का दरवाजा खोल दिया। कमरे में घुसने के बाद आरोपित ने दरवाजा बंद कर छेड़खानी शुरू कर दी।

लड़की ने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाई। आरोपित को पकड़ने के बाद उसकी धुनाई शुरू कर दी। लड़की से हाथ छुड़ाकर आरोपित ने भागने की कोशिश की लेकिन लड़की उसे पकड़कर कमरे में बैठाए रही। वहीं लड़की के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

इसके बाद लड़की ने आरोपित को परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की सूचना पर पाटलिपुत्र थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानेदार ने बताया कि आरोपित मनचला है। पूर्व में भी वह कई युवतियों से छेड़खानी कर चुका था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.