महंगा हो रहा पेट्रोल तो फूं’की दी बाइक: बीच सड़क पर बाइक में लगाई आ’ग, बोला- कीमत बढ़ने से परेशान हूं…

बक्सर : पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्धि होने से परेशान युवक ने अपनी बाइक को बीच सड़क पर भरी दोपहरी में फूंक दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आसपास के लोगों ने कारण पूछा तो उसने कहा, ‘क्या करता पेट्रोल के दाम बढ़ने से परेशान हूं। इसलिए बाइक में ही आग लगा दी।’

सड़क पर जल गई बाइक।

मामला शुक्रवार दोपहर बक्सर जिले के डुमरांव थाना इलाके के स्टेट हाइवे-120 का है। भीड़ में ही मौजूद कुछ लोगों ने जलती बाइक का वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया, ‘पेट्रोल की बढ़ती कीमत से परेशान हो गया था। तेल इतने महंगे हो गए हैं कि वह खरीद नहीं पा रहा है।’

युवक सन्नी चौबे (36) डुमरांव नगर के वार्ड संख्या-1 स्थित खिरौली गांव का रहने वाला है।

पूरी तरह से जल गई बाइक

युवक सन्नी चौबे (36) डुमरांव नगर के वार्ड संख्या-1​ स्थित​​ ​​​​खिरौली गांव का रहने वाला है। वो खेती-बाड़ी का काम करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

इसके कारण बाइक का पेट्रोल खत्म हुआ तो आग लगा दिया। आग पर काबू पाने से पहले ही बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। इधर, इस मामले में डुमरांव थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस को युवक के बयान से ऐसा लगा कि वह मानसिक रूप से भी कुछ परेशान है। ऐसे में उसे जाने दिया गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading