ट्रेन में लगी आ’गः धू-धू कर ज’ला रक्सौल से नरकटियागंज आ रही 05541 ट्रेन का इंजन

बिहार के पूर्वी चंपारण में ट्रेन में भीषण आगलगी की घटना हुई है। रक्सौल से नरकटियागंज के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में आग लगी है। रविवार सुबह भेलाही स्टेशन के पास पुल संख्या 39 के नजदीक अचानक आग लग गयी।

ट्रेन में लगी आगः धू-धू कर जला रक्सौल से नरकटियागंज आ रही 05541 ट्रेन का इंजन, देखें Video

आग लगने से ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुंआ काफी उंचाई तक उठ रहे थे। हालात बहुत भयावह हो गए थे लेकिन कंट्रोल कर लिया गया। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को बढ़ने से रोका।

भेलाही स्टेशन पर ट्रेन पहुँचने पर गाड़ी को रोक दिया गया। आनन फानन में ट्रेन से इंजन काट कर अगल कर दिया गया और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। दमकल की गाड़ी  को घटना स्थल पर आग बुझाने भेज दिया गया है।

अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। जानकारी मिली है कि ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए।

यह ट्रेन सुबह पाँच बजे कर दस मिनट पर रक्सौल से नरकटियागंज के लिए ट्रेन खुली थी। आग बुझाने का काम अभी जारी है। रेलवे आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading