नशे में हं’गामा करते दो युवक गि’रफ्तार

शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान शराब के नशे में शेखोपुर बाजार में हं’गामा मचाते दो युवकों को ध’र द’बोचा। पुलिस टीम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया।

इस बावत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती देर रात्रि गस्ती के दौरान पकड़े गए दोनो युवक राजस्थान राज्य के चूरू जिला अंतर्गत मेलुसर गांव के रहने वाले है। गि’रफ्तार शराबी में महिपाल सिंह , पिता कल्याण सिंह और दयानंद पिता रती राम शामिल हैं।

पकड़े गए दोनो शराबी की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से किया गया।जांच के दौरान दोनो युवक द्वारा अत्याधिक मात्रा में शराब सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि गि’रफ्तार दोनो युवक शेखोपुर बाजार में किराए का मकान लेकर रहते हैं।

साथ ही ये मकान का पेंटिंग और मार्बल लगाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि गि’रफ्तार दोनों युवक को कोर्ट भेजा जा रहा है। जहां दोनों से कोर्ट के आदेश पर जु’र्माना वसूल किए जाने के बाद उन्हें मु’क्त किया जाएगा।

उधर, बरबीघा थाना पुलिस ने मिर्जापुर गांव मे छापामारी कर देसी शराब के अड्डों से निर्मित और अर्ध निर्मित शराब के साथ साथ दो रसोई गैस सिलेंडर दो चूल्हा सहित कई उपकरण बरामद की। लेकिन कारोबारी निकल भा’गने में सफल हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.