मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट से चो’री कर भाग रहे चो’र की लोगों ने जमकर पि’टाई कर दी। दरअसल, बीएसफ जवान से मोबाइल छीनकर अराेपी ट्रेन से कू’दकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच वो पकड़ा गया। इसके बाद मोतिहारी में उसे उतारा गया। जहां से उसे मुजफ्फरपुर जीआरपी लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई।
पू’छताछ में आरोपी ने मोबाइल छीनकर भा’गने की बात स्वीकार कर ली है। आ’रोपी काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी मो. शमीम उर्फ बेतिया है।
शा’तिर पूर्व में भी कई बार न’शा खिलाकर यात्रियों से लू’टपाट व छिनतई के आ’रोप में जे’ल जा चुका है। कुछ दिन पूर्व ही वह जे’ल से छूटकर आया था। इसके बाद फिर से मोबाइल छि’नतई की घ’टना को अंजाम देने लगा। इसी दौरान वह पकड़ा गया।
मामले में जीआरपी थाने के दारोगा भवेश कुमार दिनकर ने बताया कि एक बीएसएफ के जवान से आ’रोपी ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस में मो’बाइल छीन लिया था। जवान मुजफ्फरपुर से बेतिया की ओर जा रहा था। इधर, आ’रोपी से पूछताछ की गई है। पू’छताछ के बाद उसे न्यायिक हि’रासत में भेज दिया गया।

