जमुई की एक महिला ओमान के मस्कट शहर में बं’धक बन गई है। फंसी महिला लक्ष्मी (30 वर्ष) प्रे’ग्नेंट भी है। पीड़िता का पति अजय दास ने दिल्ली के पहाड़गंज थाने में मुकदमा द’र्ज कराया है। अजय दास के मुताबिक दलालों के चक्कर में फं’स कर उसकी पत्नी ओमान पहुंच गई है। नौकरी का झां’सा देकर उसे फं’साया गया है। वहीं, बच्चे अपनी मां का इंतजार कर रहे हैं।
तीन छोटे छोटे बच्चे आदित्य (11), मानबी (9), साकची (5) अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। परिजन सरकार से गु’हार लगा रहे हैं किसी तरह लक्ष्मी को वापस लाया जाए। 25 मई को ही लक्ष्मी को ओमान के मस्कट शहर भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी का मोबाइल और पा’सपोर्ट भी छीन लिया गया है। इसको लेकर परिवार के लोग प’रेशान हैं। उसकी तबीयत ख’राब है। उसे दवा भी नहीं दी जा रही है। लक्ष्मी झाझा थाना इलाके के सुंदरीटांड़ की रहने वाली है।
लक्ष्मी समस्तीपुर में बंधन बैंक में काम करती थी। उसका पति अजय दास तमिलनाडु में मजदूरी का काम करता था। लेकिन, आंख की बीमारी के कारण बीते दो साल से वह बेरोजगार है। दो बेटी और एक बेटे के साथ पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेवारी लक्ष्मी ही उठाती थी। लक्ष्मी के पति अजय दास ने बताया कि मई में अच्छी सैलरी पर नौकरी देने के लिए दिल्ली के पहाड़गंज बुलाया गया था।
दलाल वसीम अख्तर और एक महिला सन्नो सैयद ने उन्हें फोन कर इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया था। बेहतर नौकरी की उम्मीद में लक्ष्मी 25 मई को दिल्ली गई थी। वहां दोनों दलाल ने झांसा देकर पहले अहमदाबाद ले गए। फिर फ्लाइट से ओमान भेज दिया।अब परिवार वाले परेशान हैं कि लक्ष्मी घर कैसे लौटेगी। परिजनों के मुताबिक उसका पासपोर्ट भी वहां जब्त कर लिया गया है।

