घर से भाग कर शादी रचाना पड़ा महंगा: प्रेमी पहुंचा ह’वालात

नवादा के पकरीबरावां की एक नाबालिग लड़की को भगा कर प्रेम विवाह करना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे हवालात भेज दिया, वहीं नाबालिग प्रेमी को 164 का बयान दर्ज कराने को अदालत में पेश किया।

32-year-old woman who married a minor arrested, Singrauli News : नाबालिग से  तीसरी शादी रचाने वाली 32 साल की महिला गिरफ्तार, 7 आरोपी अब भी फरार -  singrauli 32-year-old woman who married a minor arrested, 7 accused still  absconding - Navbharat Times

कोचिंग में पढ़ने के दौरान हुआ था मोहब्बत

बताया जाता है कि लड़के का भाई वारिसलीगंज में कोचिंग चलाता है। उसी कोचिंग में लड़का-लड़की पढ़ने जाते थे। जहां दोनों के बीच मोहब्बत हो गई। काफी दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा। एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाकर प्रेमी युगल घर छोड़ कर गत शनिवार को भाग निकले। रविवार को नवादा शहर के एक मोहल्ले में दोनों ने शादी रचाई।

लोगों की पड़ी नजर तो थाने में ली शरण

शादी रचाने के बाद दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी पकरीबरावां के कुछ लोगों की नजर उनपर पड़ गई और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। तब दोनों ने भाग कर कादिरगंज थाने में शरण ली। पूरी जानकारी लेने के बाद कादिरगंज को पुलिस ने पकरीबरावां थाना में संपर्क किया। जिसके बाद पकरीबरावां की पुलिस दोनों को साथ ले गई।

वहीं, बताया जाता है कि कन्हाई नगर नवादा में ये दोनो शादी किया है जिसमे लड़का नारदीगंज के बरिओ गांव का है।और लड़की पकरीबरामा के एक गांव की लड़के का पहचान विकास कुमार पिता गिरेंद्र कुमार प्रखंड नारदीगंज ग्राम बरिओ के रूप में हुआ है।

क्या कहते हैं पकरीबरावां थानाध्यक्ष

इस पूरे मामले में पकरीबरावां थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि लड़की के भाई ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके आलोक में लड़के को जेल भेजा जा रहा है। वहीं लड़की का बयान अदालत में दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.