रोहतास जिले में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को अज्ञात नंबर से पिछले कुछ दिनों से जा’न से मा’रने की ध’मकी दी जा रही थी। मामले का खुलासा चार दिन के अंदर करते हुए रोहतास पुलिस ने ध’मकी देने वाले सख्स को चार दिन के अंदर गि’रफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी आशीष भारती प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टीमों का गठन किया गया था। दोनों टीमों ने सा’इबर सेल की सहायता से तहकिकात शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि जिस व्हाट्स एप्प नंबर से ध’मकी दी जा रही थी, वह एक इंटरनेट जनरेअेड फेक व्हाट्स एप्प नंबर है। तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से उक्त घ’टना में तकनीकी साइबर अ’पराधी के शामिल होने का पता चला, जिसकी गि’रफ्तारी हेतु छा’पेमारी आरंभ की गई।
छा’पेमारी में साइबर अ’पराधकर्मी प्रतीक कुमार शर्मा को गि’रफ्तार किया गया। गि’रफ्तार युवक दरिहट थना के धरहरा गांव के वार्ड 15 के कामेश्वर प्रसाद शर्मा का बेटा है। गि’रफ्तार युवक ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि नुपुर शर्मा वाले मामले को जोड़कर सिर्फ ड’राने के लिए सन्नी को घ’मकी दे रहा था। वो बजरंग दल के कार्यकर्ता सन्नी कुमार से पूर्व परिचिति है। एसपी ने बताया कि ध’मकी के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल भी पुलिस ने ज’ब्त कर लिया है। ज’ब्त मोबाइल का विश्लेषण किया गया तो उसमें ध्म’की वाला मैसेज एवं फोटो भी पाया गया।
गत 1 जुलाई को जिला बजरंग दल के संयोजक विकास कुमार द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन में कहा गया था कि उनके एक कार्यकर्ता सन्नी कुमार सिंह के माबाइल नंबर पर फोन कर एवं व्हाट्स एप्प मेसैज से निरंतर जा’न से मा’रने की ध’मकी दी जा रही है।
मामले में डेहरी नगर थाने में दो जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के चार दिनों के अंदर पुलिस ने मामले का खु’लासा कर सा’इबर अ’पराधी को गि’रफ्तार कर लिया है।
