नवादा में अ’पहर्ताओं के चं’गुल से भाग युवक:थाना में दर्ज कराई शि’कायत, विशेष पूछताछ जारी

नवादा अपहर्ताओं के चंगुल से भाग कर एक युवक ने नगर थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। युवक धनंजय कुमार मूलत: शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के दाउदपुर ईटावा गांव का रहने वाला है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह नवादा शहर में रहता है और चार जुलाई की दोपहर बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहा था।

नवादा में अपहर्ताओं के चंगुल से भाग युवक - Dainik Bhaskar

तभी रेलवे फाटक के समीप कुछ लोग पहुंचे और मुंह पर रुमाल डाल कर बेहोश कर दिया। फिर तिलैया की तरफ लेते गए और वहां किसी क्षेत्र में एक कमरे में बंद कर दिया। होश आने पर बेहोशी की सूई लगा दी जाती थी। एक बार होश आने पर किसी तरह वहां से भाग निकला और तिलैया जंक्शन पर पहुंच कर रेल पुलिस की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद रेल पुलिस ने गया जीआरपी भेज दिया।

इसकी जानकारी पाकर स्वजन गया स्टेशन पहुंचे और उसे सकुशल लेकर घर आ गए। पुलिस आवेदन मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है। वही पिता के द्वारा घटना की पूरी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई जहां पर थाना प्रभारी के द्वारा युवक ने विशेष पूछताछ किया जा रहा है।

युवक के द्वारा कहा गया था वह किसी भी लोगों को नहीं पहचान पा रहे हैं। पास में रहे ₹20000 भी लोगों ने छीन लिया और चेहरा बांध दिया गया था। होश आने पर किसी तरह वह भाग निकले और जीआरपीएफ से आकर अपनी पूरी कहानी सुनाएं जिसके बाद जीआरपी अपने उनकी मदद की।

वही नगर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के द्वारा आवेदन प्राप्त कर युवक से विशेष पूछताछ की जा रही है वही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामला की जांच की वहीं युवक के द्वारा घटना के बारे में विशेष जानकारी जो दी गई है। उसे भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading