मुजफ्फरपुर: सावन माह की चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर की शिव सेवा समिति एक बार फिर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में पूरी तत्परता के साथ जुटी रही।

हालांकि चौथी सोमवारी होने के कारण कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही और शिविरों की संख्या में भी कमी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद समिति की टीम ने निस्वार्थ भाव से भंडारा, विश्राम स्थल, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था जारी रखी।

समिति के संयोजक मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है और श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के बावजूद टीम के सदस्य पूरी मजबूती और समर्पण के साथ सेवा कार्य में सक्रिय रहे। इस अवसर पर शिव सेवा समिति द्वारा सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समिति के सदस्यों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

सेवा अभियान में संरक्षक सुनील सिंह के साथ मुकेश कुमार पटेल, संजय कुमार मुन्ना, अनिल झा, अमित कुमार, टुनटुन शर्मा, नंदू महतो, सुशील कुमार, रघुवीर साह, अंकित, मनीष कुमार, पुष्कर शर्मा, रजत शर्मा, रणधीर कुमार,

अविनाश कुमार, अखिलेश कुमार, पीयूष कुमार और अंकित कुमार सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। समिति ने समाज के लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading