भीषण सड़क हा’दसा : बारात में शामिल होने जा रहे कार सवार 2 लोगों की मौ’त

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में बुधवार की देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि मोतीपुर सब्जीमंडी  के पास एनएच 28 पर  ट्रक और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार लोग एक बारात में शामिल होने के लिए मोतीपुर गांव जा रहे थे।

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत; बारात में शामिल होने जा रहे कार सवार 2 लोगों की मौत

मृतक की पहचान पूसा थाना के सेढ़ा बथुआ निवासी नागेश्वर राय के पुत्र राजीव राय (28), एवं युगल राय के पुत्र विजय राय के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल में सहदेव राय के पुत्र मुनिन्दर राय (25) व अन्य दो घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गई। सभी घायलों को भी समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.