पति ने पत्नी की पी’ट-पी’टकर कर दी ह’त्या:मायके जा’ने की जि’द पर अड़ी हुई थी पत्नी

उत्तर प्रदेश : हरदोई में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को लाठी-डंडों, लात-घूसों और बेल्ट से पीटा, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण।

झारखंड के रांची से आरती को लाया था नरेश

घटना थाना सांडी के बढ़ेयनपुरवा गांव में बुधवार की रात को हुई। आरती नरेश से लगातार अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। दूरी अधिक होने के कारण वह उसे ले नहीं जा रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया।

आक्रोश में आकर दिनेश ने पत्नी की लाठी-डंडों और लात-घूसों और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरती को नरेश एक साल पहले रांची से एक साल पहले लेकर आया था। दोनों के बीच अभी कोई बच्चा नहीं है।

आसपास के लोगों ने महिला को पहुंचाया अस्पताल

घायल आरती को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.