महिला के तीन प्रखंडों में तीन पति!:तीसरे पर छोड़ने का आरोप, दूसरे पर रेप केस और पहले से एक 10 साल का बच्चा

सीतामढ़ी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला बार-बार अपनी पति बदल रही है। महिला अब तक दो शादियां कर चुकी है और अब तीसरे युवक पर शादी कर छोड़ने का आरोप लगाया है। उक्त महिला का नाम सुनीता कुमारी है। जिसकी शादी बेला थाना क्षेत्र के राजवाड़ा मझौरा गांव के लक्ष्मेश्वर पासवान से 2010 के 7 मार्च को हुई थी। जिसके बाद एक बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र अभी 10 वर्ष है।

पैदल घर लौटने के दौरान बाइक सवार ने मार दी थी ठोकर, सदर अस्पताल में थे  भर्ती | While returning home on foot, the bike rider had hit him, was  admitted to

पहले पति को छोड़ने के बाद महिला ने दूसरी शादी सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखण्डी भिट्ठा गांव के विमलेश कुमार सिंह से की। कुछ दिन बाद उसने विमलेश पर रेप केस दर्ज कराया। जिसकी एफआईआर संख्या 39/2020 है। जो केस अभी भी कोर्ट में लंबित चल रहा है।

इसी बीच उक्त महिला ने रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार के पुत्र अवनीश कुमार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें महिला ने शादी और रिलेशन बनाने के बाद छोड़ने का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि एक बार अवनीश और सुनीता संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए थे। महिला ने बाहर जाकर दोनों अलग-अलग होने की बात पर थाने के बॉन्ड पेपर पर साइन करने को कहा। अब पुलिस आरोपियों के तलाश में उसके घर तक पहुंची है।

आरोपी के बड़े भाई आलोक ने जब पता कराया तो महिला के दो आधार कार्ड मिले। इतना ही नहीं कोर्ट में लंबित केस का भी पेपर मिला। बताया गया कि महिला और अवनीश लिव इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक महिला ने मांग में सिंदूर भर युवक पर शादी का आरोप लगाया है।

अवनीश के भाई को जब सत्यता का पता चला तो अब वह पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों आधार कार्ड पर पहले के दोनों पतियों का नाम दर्ज है। हालांकि महिला ने अवनीश पर अपने पेट में पल रहे बच्चे के गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading