मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के समस्तपुर चौक की है। जहां शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है बाइक सवार मोटरसाइकिल पर सब्जी लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसे अनियंत्रित तेल टैंकर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृतक बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेहोधन निवासी 45 वर्षीय विनोद सिंह थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगो ने इसकी जानकारी सकरा थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। टैंकर को जब्त कर लिया।

फिर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जा रहा है कि टैंकर मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को टैंकर ने रौंद दिया। इसमे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

वहीं, जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, सकरा पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की छानबीन की गई है। टैंकर को जब्त कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी टैंकर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

