दिनदहाड़े एक श’ख्स की ह’त्या, तीन फीट जमीन को लेकर गिरी चौथी ला’श

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में शनिवार को एक शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना को पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में दो हथियारबंद अपराधियों ने सरेराह अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।

बिहार के जहानाबाद में हुई हत्या की घटना के बाद मामले की पड़ताल के लिए पहुंची पुलिस

मृतक के तीन परिवारों की पहले ही एक साथ हत्या हो चुकी है। हत्या की ये घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के नौरू हॉल्ट के समीप की है। मृतक की पहचान मिश्र बिगहा गांव निवासी जगदेव यादव के रूप में की गई है जो मवेशी की खरीद बिक्री करते थे।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह जगदेव यादव मवेशी की खरीदारी को लेकर टेहटा मेला जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी और भाग निकले। परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले से महज तीन फीट जमीन को लेकर गांव के व्यक्ति से विवाद चल रहा है।

वर्ष 2017 में भी अपराधियों ने घर मे घुस कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी, जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। उसी केस में शुक्रवार को कोर्ट में गवाही थी परन्तु जगदेव उसके डर से कोर्ट में गवाही भी देने नहीं गए। इसकी सूचना एपीपी के सहारे पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस कुछ न कर सकी। इस घटना के बाद देर रात में भी अपराधियों ने तबातोड़ फायरिंग भी की थी जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गयी थी।

परिवार के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नही घटती। घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और मामले की तफ्तीश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक घटना की पड़ताल की जा रही है इसके उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.