यूपी में स्कूल टीचर ने होमवर्क पूरा ना करने पर, 5 साल की बच्ची को 30 सेकेंड में 10 थ’प्पड़ मारे

उत्तरप्रदेश के सरकारी स्कूल में टीचर ने 5 साल की मासूम बच्ची की होमवर्क ना करने की वजह से पिटाई कर दी। बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिवारवालों ने स्कूल में शिकायत दर्ज कराई।

वीडियो स्कूल की दूसरी खिड़की से बनाया गया। खिड़की साफ नजर आ रही है।

टीचर ने उल्टे परिजन से सुलहनामा लिखवा लिया और किसी को ना बताने की हिदायत भी दी। पूरे मामले का खुलासा एक वीडियो से हुआ। किसी ने चुपके से बच्ची की पिटाई का वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में वायरल कर दिया।

बाल खींचे और मुंह पर तमाचे ही तमाचे मारे
वीडियो में टीचर बच्ची को पीटती दिखाई दे रही है। यह वीडियो किसी ने बगल की क्लास की खिड़की से बनाया था। टीचर बच्ची को 30 सेकेंड में 10 थप्पड़ मारती है। पहले बाल खींचती है और फिर उसके मुंह पर चटाचट थप्पड़ बरसाती है। वह उसे डांट भी रही है।

मासूम के मुंह पर मिले चोट के निशान
मामला उन्नाव के असोहा ब्लॉक के इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय का है। यहां सुशीला कुमारी शिक्षामित्र हैं। सुशीला पर आरोप है कि उन्होंने इस्लाम नगर के रहने वाले रमेश कुमार की बेटी तन्नू को होमवर्क पूरा न करने की वजह से पीटा।

अफसरों की जांच में पता चला है कि यह वीडियो 9 जुलाई का है।उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading