द’हेज के लिए पत्नी को पी’टने वाला आ’रोपी पति गि’रफ्तार:दो बीघा जमीन रजिस्ट्री करने की कर रहा था डिमांड

मुजफ्फरपुर में पत्नी से दहेज मांगने और जानलेवा हमला करने के मामले में महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। वही चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला गायघाट थाना क्षेत्र के बरकुरबा बुआरी डीह का है। महिला थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि सफीना परवीन ने 12 जुलाई को महिला थाना में FIR दर्ज कराया था। इसमे अपने पति गुलाम सरवर समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। उसी मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस हिरासत में आरोपी पति। - Dainik Bhaskar

हमेशा करते रहते डिमांड

महिला ने आवेदन में बताया था कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2006 को हुई थी। शादी के वक्त महिला के पिता ने ससुराल पक्ष को उपहार स्वरूप कैश और सामान दिए थे। लेकिन, शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष का डिमांड बढ़ता गया। ससुराल वाले बराबर कुछ न कुछ डिमांड करते रहते थे। महिला के पिता से दहेज के रूप में थोड़ा-थोड़ा पैसा ऐंठते रहे। महिला का कहना है कि यह सब कुछ मैं चुपचाप सहती रही।

रॉड से मारकर सिर फोड़ा

लेकिन, इधर कुछ महीने से ससुराल पक्ष के लोग 2 बीघा जमीन पति के नाम पर रजिस्ट्री करने की डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर 10 जुलाई को पति ससुर सास ननंद समेत पांच लोगों ने ररॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया और मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना मायके में दी गई।

मायके से मेरे भाई और गांव के कुछ लोगों ने आकर मुझे छुड़ाया और अपने साथ कटरा थाना के तेहवारा गांव लेकर चले गए। 2 दिन मायके में रही। उसके बाद 12 जुलाई को महिला थाना में आवेदन देकर शिकायत की। इधर, केस के आईओ सरिता कुमारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.