छपरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खाते में आये राशि से अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर आवास लाभुक महिलाओं ने शिकायत किया है। मामला सारण जिला के एकमा प्रखंड स्थित बलिया पंचायत का बताया जा रहा है।

मामला छपरा जिले के एकमा प्रखंड के बलिया पंचायत का बताया जा रहा है। जहां पर इन दिनों गरीबों के बीच में आवास का आवंटन हो रहा है।लेकिन आवास उन्हीं लोगों को मिल रहा है। जो प्रखंड कार्यालय के दफ्तर में बाबू लोगो को चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। इस मामले में अवैध वसूली का लाभुक महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराया है। बलिया पंचायत की महिला,कुंती देवी,हसीना खातून ,चांद तारा देवी ने एक स्वर में वसूली की बात कही। सुपरवाइजर लगातार पैसों की उगाही कर रहे हैं। आरोप लग रहा है ।लाभुक महिलाओं का आरोप है कि आवास सुपरवाइजर सुधिर कुमार सुबह से शाम तक लाभुकों के पास जाकर जबरन पैसा वसूली कर रहे हैं।

बताया जाता है कि एक आवास को लेकर सुपरवाइजर और सहायक द्वारा द् 10 हजार फिर दूसरे किस्त में भी 10 हजार देंगे पड़ते है फिर प्रधानमंत्री आवास का पूरा भुगतान होता हैं।वही इस मामले पर सुपरवाइजर सुधीर कुमार से पूछा गया तो पहले कुछ भी बोलने से हिचकते रहे लेकिन मीडिया का कैमरा रिकार्डेड देखआरोप को बेबुनियाद बताया।




