शादी का झांसा देकर देवर करता रहा यौ’न शो’षण: ससुर भी देवर के साथ

जमुई में घर की बहू ने अपने ससुर पर ही देवर के साथ यौन शोषण करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक ससुर ने देवर के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया है। शादी का झांसा देकर देवर यौन शोषण करता रहा। इसमें पूरा परिवार आरोपी का साथ देता रहा। इस मामले में 14 जुलाई को थाने में पीड़िता ने FIR दर्ज कराई है।

कुरान सुनते ही 39 मुसलिम लड़कियों को पड़ा हिस्टीरिया का दौरा! आखिर क्यों?

6 साल पहले हुई थी शादी

मामला खैरा थाना इलाके का है। दरअसल, पीड़िता की शादी 2017 में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पति मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। यह जानकर वह परेशान रहने लगी। पीड़िता ने मायके और ससुराल के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। उसे पता चला कि साजिश के तहत मानसिक विक्षिप्त से उसकी शादी कर दी गई है। ससुराल के लोगों ने पीड़िता को बताया कि परेशान नहीं होना है, कुछ रास्ता निकाल लिया जाएगा।

दवा के बहाने बेहोश किया

पीड़िता के मुताबिक इसके बाद वह तनाव में रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि ‘ साल 2020 में एक रात मेरे सर में काफी दर्द हो गया। मैंने अपने ससुर से कहा कि मेरे सर में दर्द हो रहा है। इसके बाद मेरे ससुर ने मेरे देवर को सिर दर्द की दवा लाने को कहा। दवाई खाने के थोड़ी देर के बाद मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो मैं अपने देवर के साथ बिस्तर पर थी।’

शादी का किया गया था वादा

पीड़िता ने यह भी बताया कि ‘ससुर समेत अन्य लोगों कहा कि मुझे चिंता करने की कोई बात नहीं है। कुछ दिनों के बाद तुम्हारी शादी देवर से करा देंगे। मैं भी उनकी बातों में आ गई और उनके कहे अनुसार रहने लगी। 2020 से लगातार यौन शोषण होता रहा। लेकिन, मेरी शादी की पहल नहीं की गई ओर मेरा शोषण करते रहा।’पीड़िता ने पूरी जानकारी ग्रामीणों को भी दे दी। गांव में इसे लेकर पंचायत भी कराई गई। पंचायत ने पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोगों ने उस फैसले को नहीं माना।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading