पार्षद के भतीजे ने रची सोनू की ह’त्या की सा’जिश:पार्टी के नाम पर दोस्त बंटी ले गया था बहलाकर

पटना : मो. सोनू कुरैशी की हत्या वर्चस्व के लिए की गई थी। इस हत्या की साजिश वार्ड पार्षद चांद खान के भतीजे राजा ने रची थी। इस कांड में राजा का साथ 5 और लोगों ने दिया। जिसमें मो. सोनू का दोस्त मो. अली उर्फ बंटी भी शामिल था। शनिवार को शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने तीन दिन पहले हुए हत्या के इस कांड का शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस कांड में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि, वार्ड पार्षद का भतीजा राजा और उसका साथी फैज फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार दोनों ही दिल्ली तरफ निकल गए हैं।

शास्त्री नगर थाना में गिरफ्तार मो. साेनू कुरैशी के हत्यारे। - Dainik Bhaskar

थानेदार राम शंकर सिंह के अनुसार जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें मो. साहिल, मो. सन्नी, मो. अली उर्फ बंटी, मो. रितिक उर्फ चुन्नीलाल और रिशू कुरैशी शामिल है। हत्या की वारदात 12 जुलाई के देर रात की है। मीट शॉप को बंद कर मो. सोनू समनपुरा स्थित अपने घर जा रहा था। प्लान के तहत दोस्त मो. अली उर्फ बंटी पार्टी के नाम पर उसे बहला-फुसलाकर IGIMS के पिछले हिस्से, जहां जंगल है। वहां ले गया। वहां पर राजा और फैज समेत बाकी लोग पहले से मौजूद थे। मो. सोनू और बंटी को मिलाकर कुल 7 लोग थे।

जब मो. सोनू को लेकर बंटी वहां पहुंचा, उसके कुछ देर बाद ही चाकू से उसके उपर वार किया गया। मो. सोनू के पास भी एक छोटा चाकू था। जवाब में उसने भी चाकू निकाला और वार किया, जो बंटी को हाथ पर लगा था। सोनू के मौत के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए थे।

उस वक्त से ही बंटी सोनू के घर वालों और पुलिस को बरगलाने में लगा था। वो झूठी कहानियां बता रहा था। असलियत तब सामने आई, जब पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया। तब इसने बाकी लोगों का नाम बताया। वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानेदार के अनुसार फरार राजा और फैज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। राजा पर पहले से भी आपराधिक केस दर्ज है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading