खंडहर मकान में दुपट्टे से ल’टकता मिला यु’वती का श’व: सोमवार की शाम से ला’पता थी युवती

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भदाव गांव के एक खंडहर मकान के छत से दुपट्टे से लटकता हुआ युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के हर दोबारा गांव निवासी कृष्णा सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रंजना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंजना कुमारी सोमवार की शाम से ही अपने घर से लापता थी। जिसका शव घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर भदाव गांव में स्थित एक खंडहर मकान के भीतर छत से लटकता हुआ पाया गया।

बताया जाता है कि जब बच्चे खेल रहे थे तो उन्होंने मकान के भीतर ताक झांक किया तो देखा कि एक युवती का शव लटका हुआ है। इसके बाद बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसके परिवार में चीख-पुकार मच गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

हत्या या आत्महत्या का असमंजस बरकरार

फंदे से लटक रही युवती का शव को देखकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। गांव के कुछ लोग प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात कह रहे है। तो वही परिवार के लोग हत्या कर फंदे से लटका देने की बात कर रहे है। गांव के लोगों के मुंह से यह भी सुनते हुए पाया गया कि युवती के किसी लड़के के साथ प्रेम था। जिसका परिजन विरोध कर रहे थे।

इसी वजह से आवेश में आकर युवती ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। जबकि परिजन प्रेम प्रसंग की सारी बातों को खारिज कर रहे है।इधर युवती की मौत मामले में बड़हरिया थाने की पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि भदाव गाँव के एक खंडहर मकान के छत से दुपट्टे से युवती का शव लटक रहा है। हमने मौके पर पहुंचकर उसकी शव को बरामद कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading