नालंदा : नालंदा में मंगलवार को भव्य लंगोट शोभा यात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभा यात्रा में बजरंग दल, हिंदू परिषद नालंदा के युवाओं हर्ष व उल्लास के साथ इसमें भागीदारी ली। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व बिहारशरीफ के भावी मेयर प्रत्याशी प्रफुल्ल कुमार कर रहे थे।
यह यात्रा सुबह दस बजे से बिहारशरीफ के खंदक आवाज प्रफुल्ल कुमार के यहां से होते हुए श्रम कल्याण मैदान होते हुए भड़ाव पर श्रम कल्याण मैदान पहुंचे। इस बीच युवाओं ने उत्साह के साथ एकता व शांति का संदेश लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया।
प्रशासन ने शोभा यात्रा को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया। इस बीच अच्छी बारिश भी हुई। इसके बावजूद युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।
बता दें कि लंगोद शोभायात्रा के नाम से प्रसिद्ध यह शोभा यात्रा के दौरान भक्त मनीराम के अखाड़ा में लंगोट चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते है।
वहीं शाम के सात बजे शोभा यात्रा मनीराम अखाड़ा मंदिर पहुंची, जहां लोगों ने लंगोट एवं प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ताकि बिहारशरीफ नगर वासियों में सुख-शांति एवं अमनचैन बना रहे।
इस अवसर पर दीप कुमार, कुंदन कुमार, रजनीश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, परशुराम सिंह, डॉक्टर आशुतोष कुमार, भावी मेयर प्रफुल्ल कुमार, प्रशांत कुमार, दीनबंधु महाजन, मृत्यंजय कुमार, बबलू कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अमित राज आदि अन्य शामिल रहे।




