भागलपुर-झारखंड के लिए जल्द शुरू होगी पथ परिवहन की बस:रांची, बोकारो, धनबाद जाना होगा आसान, क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव

भागलपुर से झारखंड बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पथ परिवहन विभाग नई सौगात देने वाला है। भागलपुर से जल्द ही झारखंड के लिए पथ परिवहन विभाग की बसें चलेंगी। पथ परिवहन विभाग की एक भी बस फिलहाल भागलपुर से झारखंड नहीं जाती है।

यात्रियों को प्राइवेट बस से झारखंड के शहरों में यात्रा करनी पड़ती है। इसकी वजह से उन्हें अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है, लेकिन पथ परिवहन विभाग की बसों के संचालन से सस्ते किराया में ही यात्री सफर कर सकते हैं।

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने देवघर, रांची, धनबाद, बोकारो जैसे शहरों में भागलपुर से बस का संचालन के लिए मुख्यालय से बसों की मांग के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यालय को आवेदन भी लिखा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय की तरफ से उम्मीद है कि जल्द ही उनके इस प्रस्ताव को एक्सेप्ट कर भागलपुर से झारखंड के अनेक शहरों में बसें दौड़ने लगेंगी।

उन्होंने बताया कि बसों के परिचालन के लिए पीपीपी मोड में रिक्ति निकाली जा रही है। रिक्तियों की प्रक्रिया पूरी होते ही सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद भागलपुर से झारखंड यात्रा करने वाले यात्रियों को नई सौगात मिल जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जमुई से भी धनबाद और बोकारो के लिए बसें चलेंगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.