मुजफ्फरपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा के 115 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शहर की शाखाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर क्षेत्रीय प्रमुख मो.तबरेज हैदर व उप क्षेत्रीय प्रमुख पंकज कुमार ने क्षेत्रीय कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर और केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं सभी स्टाफ सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से सभी शाखा प्रमुख भी जुड़े थे। क्षेत्रीय प्रमुख, उप क्षेत्रीय प्रमुख सहित क्षेत्रीय कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने नैतिकता की प्रतिज्ञा ली।
रामबाग शाखा, ब्रह्मपुरा शाखा, बनारस बैंक चौक शाखा के साथ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गेश्वरी मूक-बधिर विद्यालय, हाथी चौक के बच्चों के लिए खाने-पीने की सामग्री, बेड, सीलिंग फैन, विभिन्न स्टेशनरी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों के लिए पेटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं क्षेत्रीय प्रमुख मो.तबरेज हैदर व उप क्षेत्रीय प्रमुख पंकज कुमार ने पुरस्कृत किया।
क्षेत्रीय प्रमुख मो. तबरेज हैदर ने बागेश्वरी मूक-बधिर विद्यालय के संचालक के सामाजिक दायित्वों की सराहना की और कहा कि वर्तमान में उदार हृदय के साथ इस प्रकार की म्मेदारी विरले लोग ही उठा पाते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से हम आपके प्रयासों की सफलता की कामना करते है एवं आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा भगवानपुर शाखा एवं मुजफ्फरपुर (ई-बिजया) शाखा के साथ शुभम फाउंडेशन (दिव्यांग स्कूल), भगवानपुर के छात्रों के उपयोग हेतु टेबल फैन व स्टेशनरी सामाग्री भेंट किया गया।
