स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने सिकंदरपुर स्टेडियम का लिया जायजा, डेडलाइन खत्म होने के बावजूद महज 25% ही काम होने पर जताया असंतोष

मुजफ्फरपुर।  स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने गुरुवार को सिकंदरपुर स्टेडियम का जायजा लिया। निर्माण कार्य के दौरान पीएमसी से स्टेडियम में काम कर रहे मजदूरों की संख्या की जानकारी ली। डेडलाइन खत्म होने के बावजूद महज 25% ही काम होने पर असंतोष जताया।

काम में तेजी नहीं लाने पर निर्माण एजेंसी के साथ पीएमसी को भी फटकार लगाई। नए एमडी ने जिम्मेवारी लेने के बाद पीएमसी की भूमिका बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर आयुक्त ने स्टेडियम के बाहर रखे मैटेरियल्स को हटाने एवं मैदान को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सिकंदरपुर स्टेडियम में रह रहे खिलाड़ियों का भी मामला उठा।

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के सीजीएम राजेश कुमार सिन्हा, सीनियर मैनेजर प्रेम देव शर्मा व मैनेजर रुह नवाज व पीएमसी की टीम शामिल थी। पीएमसी का कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो रहा है। स्मार्ट सिटी की ओर से एक्सटेंशन देने की प्रक्रिया चल रहा है। सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में इस पर मुहर लगेगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.