रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर:पटना-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन में हुई वृद्धि

बिहार के पटना से भुवनेश्वर व पुरी की ओर जाने जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे की ओर से पटना-पूरी एक्सप्रेस के परिचालन में वृद्धि की गई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अब 4 दिन चलेगी। इसको लेकर ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है।

मुजफ्फरपुर | Muzaffarpur - Dainik Bhaskar

इसमें उन्होंने बताया है कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 08439/08440 पटना-पुरी-पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि किया है। इसको लेकर रेलवे ने निर्णय लिया है कि यह ट्रेन अब चार ट्रिप चलेगी।

गाड़ी संख्या 08439 पुरी-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 अगस्त, 2022 को पुरी से पटना के लिए चलेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पटना और पुरी के मध्य दिनांक 07, 14, 21 एवं 28 अगस्त, 2022 को पटना से पुरी के लिए चलेगी। समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा। आपको बता दे कि यह ट्रेन पटना से मोकामा-किउल-झाझा-जसीडीह-कटक-भुवनेश्वर होते हुए पूरी जाएगी। ट्रेन के फेरो में वृद्धि होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading