गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था सै’क्स रै’केट, रे’ड में कस्टमर समेत पकड़ी गईं युवतियां

गोपालगंज. बिहार की गोपालगंज पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के संचालक समेत दो युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. ये कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोड़ स्थित जय माता दी गेस्ट हाउस में की गयी है. पुलिस गिरफ्तार किये गये लोगों से नगर थाने में लाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है.

गोपालगंज में सेक्स रैकेट पर छापेमारी कर निकलते सदर एसडीपीओ और पुलिस टीम

छापेमारी में शामिल सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 नंबर पर सूचना मिली थी, जिसके बाद मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी, महिला थानाध्यक्ष आफसा परवीन, एसटी-एससी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी और नगर थाने की पुलिस टीम गठित कर संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी. पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ किया तो बताया गया कि इस गेस्ट हाउस में ज्यादातर बाहर से लड़के लड़कियां आती थीं. एक कमरे के लिए ग्राहक से 1500 से 2000 हजार रुपये वसूला जाता था. इस संबध में एसडीपीओं संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जय माता दी गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसके बाद गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों के साथ गेस्ट हाउस के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading