प्रकृति प्रेमी बच्चे होंगे पुरस्कृत:28 तक पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैला रहे बच्चे कर सकते हैं नामांकन

पटना : पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर जागरूकता फैलाने वाले 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए क्लाइमैटो रिफॉर्मर्स ने क्लाइमैटो रिफॉर्मर्स पुरस्कार की घोषणा की है। पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 28 जुलाई शाम 7 बजे तक है। विजेता पर स्क्रीनिंग कमेटी का निर्णय अंतिम होगा। विजेता को फोन से सूचना दी जाएगी। पुरस्कार समारोह 30 जुलाई को होगा। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन होंगे। समारोह चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना में आयोजित होगा।

फरीदाबाद निगम का एक और अजीब कारनामा, कहीं सुना है अप्रैल में पौधारोपण ? -  PEHCHAN FARIDABAD NEWS

क्लाइमैटो रिफॉर्मर्स के संस्थापक प्रवीर कुमार ने बताया कि http://climatoreformers / org / eve22 या क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से 28 जुलाई 2022 को शाम 7:00 बजे से पहले नामांकन भेजा जा सकता है। क्लाइमैटो रिफॉर्मर्स ग्लोबल अवार्ड्स के मुख्य सहयोगी चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना एवं एसोसिएट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया हैं। इस घोषणा पर चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कुमुद रंजन ने कहा कि इस समारोह से जुड़ कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और यह प्रयोग सराहनीय है।

प्रवीर कुमार बताते हैं कि, “क्लाइमैटो रिफॉर्मर्स ने अब तक 1 लाख से अधिक जलवायु सुधारकों को प्रशिक्षित किया है और हमारा जन-जागरुकता अभियान 50 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। इसके अतिरिक्त, हमने पंचायतों गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और मदरसों सहित एक हजार से अधिक स्थानों पर जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहल की है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्लाइमेट रिफॉर्मर्स अवार्ड की शुरुआत इस साल की गई है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading