सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल जगनपुरा के बच्चों ने लहराया परचम

पटना : सी.बी.एस.ई. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम सुनकर ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल जगनपुरा, कंकड़बाग, पटना के विद्यार्थियों के चहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी । विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेशमा सिंह ने बताया कि यह परिणाम बच्चों की लगन माता पिता के सहयोग एवं अध्यापकों की मेहनत का फल है। आज का परीक्षा परिणाम इसी बात का उद्घोषक है।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 96.4% अंक प्राप्त कर आयुष डालमिया, 95% अंक प्राप्त कर श्रीयम और 92% अंक प्राप्त कर ईशिता प्रकाश ने विद्यालय को गौरवान्वित किया। विषयवार जहाँ आयुष डालमिया ने तीन विषयों में सर्वाधिक अंक क्रमशः भौतिकी में 96, रसायन शास्त्र में 100 व गणित में 99 अंक प्राप्त किए वहीं अरीब एहसान ने अंग्रेजी में 99 तथा कृशान मोदी ने कम्प्युटर में 99 अंक लाकर अपनी अदभूत प्रतिभा का परिचय दिया।

हमारे विद्यालय के निदेशक डॉ. राइनहोल्ड ने घोषणा की है कि 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री राजेश सिंह, श्री राइनहोल्ड मिबैलक, प्रबन्धक श्रीमती नीता सिंह, विद्यालय समन्वयक श्री अंशु अवस्थी, उच्च-प्रभाग समन्वयक श्री देवरत्न कुमार सिंह एवं उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों को शुभकांमनाए दीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading