गोपालगंज में NH 27 को किया गया जाम:ह’त्या के वि’रोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने किया आ’गजनी

गोपालगंज के माँझा थाना क्षेत्र के कोइनी ग़ांव के पास nh 27 पर हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो व परिजनों द्वारा सड़क जाम कर आगजनी की । इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर आवागमन बाधित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितो को समझा बुझा कर मामला शांत कराया और आवागमन बहाल कराया।

हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने किया आगजनी, जमकर किया विरोध  प्रदर्शन | Local people and family arson in protest against the murder,  protested fiercely - Dainik Bhaskar

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार को मौजे कोइनी ग़ांव निवासी खजांती महतो के 35 वर्षीय बेटा रवि महतो का शव माँझा थाना क्षेत्र माँझा रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में हत्या कर फेंका हुआ पुलिस ने बरामद किया था। मृतक 21 जुलाई से बाजार जाने के बाद दुबारा नही लौटा जिसके बाद परिजनों ने गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाया था लेकिन उसका लाश तीन दिन बाद बरामद हुआ।

हालांकि पुलिस ने दो लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।लेकिन हत्या के कारण और मुख्या आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।फिलहाल सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading