JCB ने मा’री ट’क्कर, श’व को 15 KM घ’सीटा: दामाद का श’व देख पहले लोगों ने समझा ह’त्या

नवादा में बाइक सवार और उसकी सास को JCB ने शनिवार रात टक्कर मार दी। मौके पर ही सास की मौत हो गई। जबकि दामाद का शव JCB में फंस कर घटनास्थल से घसीटता हुआ 15 किलोमीटर दूर तक चला गया। वहां लोगों को लगा कि किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। जब सास का शव वहां से 15 किलोमीटर दूर मिला तब पूरी दुर्घटना स्पष्ट हो पाई।हादसा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव के पास हुआ है। वहीं दामाद का शव वाजितपुर गांव में मिला। मृतकों की पहचान रोह निवासी मो. फैयाज की 45 वर्षीय पत्नी रशीदा खातून एवं अलीगंज निवासी मो. कयूम के 34 वर्षीय पुत्र सरफराज आलम के रूप में की गई है।

ka060119.jpg

पहले हत्या कर शव फेंकने की आशंका

दोनों ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शिरकत करने जमुई जिले के अलीगंज जा रहे थे। तभी बुधौली गांव के समीप JCB ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद उसी वाहन में फंसकर घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर वाजितपुर गांव तक चला गया।

दो अलग-अलग जगह से शव बरामद होने के बाद पहले तो लोग भौच्चके रह गए। कई हत्या कर शव को वाजितपुर गांव फेंकने की आशंका जताने लगे। बाद में 15 किलोमीटर दूर बाइक और महिला के शव मिलने से घटना की असलियत सामने आई। दुर्घटना के बाद चालक JCB लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

साढू की बेटी की शादी में भाग लेने जा रहा था सरफराज

जानकारी के अनुसार मृतक सरफराज के साढू की बेटी की 27 जुलाई को बारात आने वाली थी। इसी को लेकर सरफराज अपनी सास को बाइक पर बैठाकर अलीगंज ले जा रहा था। घटना के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई और गांव में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading