आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित आरा मिल के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार प्राइवेट कंपाउंडर समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार युवक घटनास्थल पर बाइक छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पवना थाना इंचार्ज रितेश दुबे अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

इसके पश्चात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतकों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव निवासी रविन्द्र गिरी का 28 वर्षीय पुत्र अजीत गिरी एवं दूसरे मृतक उसी गांव के निवासी स्व.रामजी गिरी के 65 वर्षीय पुत्र अवध गिरी शामिल है। इसमें अजीत गिरी पेशे से प्राइवेट कंपाउंडर था एवं शहर के निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता था। जबकि अवध गिरी पेशे से किसान एवं गांव पर ही रह कर करते थे। इधर मृतक अजीत कुमार गिरी के छोटे भाई अंकित कुमार बताया कि वह आरा शहर के मोहल्ला बाग स्थित निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करते है।

आज सुबह वह बाइक पर सवार होकर घर से आरा के लिए निकले थे। तभी बीच रास्ते में गांव के ही अवध गिरी उनके बैठकर आरा साथ रहे थे। जैसे ही वह पवना बाजार स्थित आरा मिल के समीप पहुंचे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे सूचना फोन पर इसकी मिली।



