भागलपुर। सावन के महीने में कांवरिया पथ पर यकीन मानिए मिल जाएंगे भोलेनाथ, जी हां सुनने में भले ही आपको आश्चर्य लग रहा होगा। लेकिन यदि आप कंवरिया पथ पर हैं। पैदल कावड़ यात्रा कर रहे हैं तो आपको जल उठाने के बाद तकरीबन 10 किलोमीटर चलने पर ही भगवान भोलेनाथ मिल जाएंगे।
दरअसल, भगवान भोलेनाथ का रूप का अवतार बनकर सुल्तानगंज के शिवनंदन पुर के कृष्णा कुमार हैं कृष्णा कुमार बचपन से ही भगवान शिव का रूप बनाकर रंगमंच की कलाकारी भी करते हैं।
स्कूल के दिनों में भी कृष्ण शिव का रूप धारण करते थे, पिछले 2 सालों से कोरोना के कारण कुछ नहीं कर पाए कृष्णा बताते हैं कि श्रावणी मेला को लेकर प्रतिदिन इन्हें ₹2000 मिल जाते हैं, जो इनकी कमाई हो जाती है।

