सीवान जेल में बंद याकूब खान को ले गई NIA:आ’तंकियों से साठगांठ रखने का है शक

सोमवार की दोपहर NIA की एक टीम जम्मू-कश्मीर से सीवान जेल पहुंची। NIA की टीम को देखकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया। टीम ने जेल से याकूब खान नाम के एक शख्स को अपने हिरासत में लिया और पेशी के लिए सीजेएम कोर्ट ले गई। मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद इजाजत पर उसे लेकर अपने साथ जम्मू-कश्मीर चली गई।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

पकड़े गए आरोपी की पहचान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सल्ले इमाम खान के 26 वर्षीय पुत्र याकूब खान के तौर पर हुई है। वह पिछले 5 महीनों से हत्या के एक मामले में सीवान जेल में बंद था। याकूब खान के बारे में NIA की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार याकूब खान पर आतंकी संगठनों से साठगांठ और हथियार बेचने का शक है।

3 माह पहले भी NIA ने युवक को किया था अरेस्ट

हालांकि 3 माह पहले भी जम्मू कश्मीर से सीवान पहुंची NIA की टीम ने जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी इरफान उर्फ चुन्नू को आतंकी संगठनों के साथ साठगांठ होने और उनको हथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी। अब आशंका जताई जा रही है कि उसी मामले में याकूब खान को भी हिरासत में लिया गया है।

याकूब पर हत्या-रंगदारी जैसे कई मामले हैं दर्ज

बता दें कि याकूब खान पर पहले से ही हत्या-रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल रंगदारी के दो मामलों में उसे बेल मिल चुका है। जबकि हत्या के एक मामले में जमानत मिलने के बाद हत्या के दूसरे मामले में पिछले 5 महीनों से जेल में बंद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.