बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लू’ट:ब’दमाश 4 लाख कैश और 20 तोले सोना ले गए

हरियाणा के पानीपत की प्रकाश नगर में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला को तीन हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट की। बदमाश घर से 4 लाख कैश और 20 तोला सोना चुरा ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस, तीनों सीआईए समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बुजुर्ग महिला के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

सीसीटीवी में कैद आरोपी।

बदमाश बोले- आंटी आप कुर्सी पर बैठ जाओ, आप बुजुर्ग हो

पुलिस को बुजुर्ग महिला सुदेश रानी(65) ने बताया कि उसका बेटा जुगनू और पुत्र वधू सोमवार को अपने अपनी जॉब पर गए हुए थे। वह घर पर वह अकेली थी। दोपहर साढ़े 11 बजे एकाएक घर में तीन युवक घुसे। तीनों ने खुद को हाउस टैक्स डिपार्टमेंट से होने के बारे में बताया। इसके बाद महिला ने उन्हें बैठने के लिए कहा तो वह बोले कि नहीं आंटी आप ही बैठो, आप बुजुर्ग हैं। जैसे ही महिला कुर्सी पर बैठी, उन्होंने महिला का मुंह दबा दिया और एकाएक तीनों ने उसके कुर्सी से कपड़ों पर चुन्नी की मदद से हाथ पैर बांध दिए।

महिला चिल्लाने लगी तो बदमाशों ने निकाली पिस्तौल

महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो बदमाशों ने जेब से पिस्तौल निकाल दी और कहा कि अगर चिल्लाई तो गोली मार देंगे। उन्होंने महिला को घर की सभी लॉकर की चाबियां देने को कहा। जिसके बाद बदमाश घर के छत पर बने कमरे में चले गए।जहां उन्होंने पूरे कमरे को खंगाला। करीब 20 से 25 मिनट तक पूरे घर को खंगालने के बाद बदमाश घर से आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने जाते वक्त घर के दरवाजे को बाहर से ताला लगा दिया।

खुद को बंधन मुक्त कर महिला ने खटखटाया दरवाजा

बदमाशों के जाने के बाद महिला ने खुद को किसी तरह बंधन मुक्त करवाया और घर से बाहर आने की कोशिश की थी। इस दौरान उसे पता लगा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है। उसने अंदर से दरवाजा खटखटाया, पड़ोसियों ने आवाज सुनी और वह मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने दरवाजा खोला और महिला की आपबीती सुनी।

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम।

सीसीटीवी में कैद बदमाश

क्षेत्र में गुरुद्वारा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए। पेशन बाइक पर सवार तीन बदमाश थे। तीनों ने हेलमेट लगाए हुए थे। तीनों ने ही हाथों में ग्लव्स पहने हुए थे। इतना ही नहीं, हेलमेट के भीतर मुंह पर भी कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में 11:26 बजे आते हुए दिखाई दिए। बदमाश बाइक पर 11:59 बजे वापस जाते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.