ED ऑफिस में सोनिया, सड़क पर कांग्रेसी:विजय चौक पर पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ करीब 2 घंटे से जारी है। वहीं पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में ‘सत्याग्रह’ कर रही है। पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार न तो चर्चा कर रही है, ना बोलने दे रही है।

राष्ट्रपति भवन जाने से रोकने पर राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए हैं।

कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश है। केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है।

राष्ट्रपति भवन जाने से कांग्रेसियों को रोका, खड़गे-वेणुगोपाल भी हिरासत में
राहुल के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि इन सांसदों को कहीं अज्ञात जगहों पर पुलिस ले जा रही है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।

राजघाट जाने से पुलिस ने रोका, महिला कांग्रेस ने काले गुब्बारे उड़ाए
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हालांकि, दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए।

  • राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इशारे पर कांग्रेस को प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हम डरने वाले नहीं हैं।
  • कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की गई है। संसद सत्र चलने की वजह से प्रदर्शन करने पर रोक मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading