टीचर की ध’मकी-रूम पर नहीं आओगी तो ते’जाब फेंक दूंगा:10 अकाउंट बनाकर अ’श्लील फोटो डालकर ब’दनाम कर दूंगा

नालंदा में रविवार को एक कोचिंग टीचर की पिटाई का वीडियो सामने आया था। आरोप था कि वह कोचिंग में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करता था। अब एक ऑडियो सामने आया है। इसमें आवाज उसी टीचर सोनू की बताई जा रही है। इसमें वह एक लड़की को खुलेआम धमका रहा है।

शिक्षक ने छात्रा को धमकी दी कि कहीं भी तुम्हारी शादी नहीं होने दूंगा।

ऑडियो में टीचर बोल रहा है कि तुम अगर रूम पर नहीं आओगी तो 10 ग्राम तेजाब से तुम्हारा पूरा चेहरा जला दूंगा। सोशल मीडिया पर 10 फर्जी अकाउंट्स खोलकर तुम्हारे नंबर और अश्लील फोटो डालकर वायरल कर दूंगा। कहीं तुम्हारी शादी भी नहीं होने दूंगा।पूरा मामला बिहार थाना क्षेत्र का है। यहीं टेलीफोन एक्सचेंज के पास सोनू सर नाम का यह टीचर कोचिंग चलाता है। वह बिहार थाना क्षेत्र के ही लोहगानी का रहने वाला है। टीचर की पिटाई की घटना लहेरी थाना इलाके में स्थित हिरण्यपर्वत के पास 4 दिन पहले हुई थी।

ऑडियो में शिक्षक छात्रा को बात नहीं मानने पर छात्रा पर एसिड अटैक की धमकी और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की बात कह रहा है। अपने बातचीत में उसे हर तरह से छात्रा को ब्लैकमेल करने और डराने की कोशिश कर रहा है। यहां तक की छात्रा को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुसाइड करने पर मजबूर करने से भी परहेज नहीं कर रहा है।छात्रा को कहीं शादी भी नहीं होने देने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं शिक्षक ने पूर्व में और दूसरी लड़कियों के साथ भी इस तरह के कांड करने की बात स्वीकार कर लड़की को डरा रहा है।

ऑडियो में छात्रा अब उससे बात नहीं करना चाह रही है। इसपर छात्रा को डराने के लिए उससे पहले भी बात नहीं मानने पर एक अन्य छात्रा को परेशान करने की बात स्वीकारता है। ऑडियो में छात्रा से प्यार का इजहार करते हुए पुरानी बातों को भुलाकर रूम पर मिलने के लिए अकेले बुला रहा है।डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि ऑडियो क्लिप उन्हें भी मिली है। मगर अब तक किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर पूरी घटना के बाद टीचर का कुछ अता-पता नहीं है। उसका कोचिंग भी बंद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading