रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के भदोखरा गांव में आकाशीय बिजली की च’पेट में आकर एक महिला की मौ’त हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घा’यल हो गई। दोनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जाती है। बताया जाता है कि महेन्द्र साव की पत्नी बिफनी देवी एवं राजेश साह की पत्नी सीमा देवी रात में घर लौट रही थी।

इस बीच बारिश होने लगी, और अचानक आकाशीय बिजली गि’री और दोनों महिलाएं उसकी च’पेट में आ गई। जानकारी मिलने पर परिजन दोनों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिलौथू ले गए, जहां बीफनी देवी 45 साल को मृ’त घो’षित कर दिया गया, जबकि सीमा देवी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल, सासाराम रे’फर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। इधर मौ’त के बाद महेंद्र साह के परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जबकि जिले के डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पहलेजा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम ठ’नका गि’रने से एक ट्रक चालक की मौ’त हो गई। मृ’तक बारिश में पहलेजा रैक प्वाइंट ट्रेन के बोगी के उपर लगे तिरपाल को खोल रहा था इसी क्रम में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने चालक की मौ’त हो गई।
मृ’तक चालक मनोज कुमार यूपी के गाजीपुर का निवासी था, जो अपने ट्रक को लेकर पहलेजा रैक प्वाइंट पर आया था यहां से चावल लोड कर उसे वापस गाजीपुर जाना था। बुधवार सुबह मृ’तक के परिजन गाजीपुर से पहुंचे, तो श’व उन्हें सौंप दिया गया।
