मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को जिले के जीरो माइल चौक स्थित साहू विवाह भवन में बीजेपी द्वारा दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे चन्दन यादव को बीजेपी की सदस्य दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की पूजा कपिल मिश्रा, गीता मूर्ति, तेलगाना प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के लोग भी मौजूद रहे।

इन सब के अलावा पूर्व विधायिका बेबी कुमारी तथा अहियापुर मंडल अध्यक्ष ओमकार पासवान चुन्नू यादव के साथ चन्दन यादव मौजूद रहें। जहां चन्दन यादव को अहियापुर मंडल के अंतर्गत बीजेपी की सदस्यता दी गई।
चन्दन यादव को गीता मूर्ति द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें बोचहां मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी अखिलेश्वर शर्मा गोविंद कुमार एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता ने शिरकत की ।






