खगड़िया में करंट लगने से बच्चा की मौ’त:टेबल फैन में दौड़ रहा था करंट, खेलते-खेलते संपर्क में आया

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के चक्रमनियाँ गॉव में एक बच्चा की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया अपना रही है। परिजनों का रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।

Eight year old child dies due to electric shock - करंट लगने से आठ साल के बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के चक्रमनियाँ मुसहरी गांव निवासी पूनम सदा का डेढ़ वर्षीय पुत्र दीवाना कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के दादा जीतन सदा ने बताया कि सोए हुए थे , टेबल पंखा चल रहा था। इसी बीच पौता दीवाना मां के पास से खेलते-खेलते आया और टेबल पंखा को पकड़ लिया। जिसमें करंट प्रवाह हो रहा था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।

हल्ला करने पर परिजन और आस-पास के लोग दौर कर आए, तो जख्मी बच्चा को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने दीवाना को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक की मां संजीता देवी का रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading