मोबाइल लू’ट में असफल होने पर छात्र को मा’री गो’ली:अ’पराधियों का वि’रोध कर भागने लगा

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में जाफरपुर अम्बारा रोड में बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल लूट में असफल होने पर छात्र पंकज कुमार को गोली मार दिया। एक गोली उसके जांघ में लगी एयर वह घायल होकर गिर गया। हालांकि इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और उठकर भागता हुआ गांव में पहुंच गया।

अस्पताल में इलाजरत घायल छात्र। - Dainik Bhaskar

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास से काफी लोग जुट गए। यह देखकर बाइक सवार तीन अपराधी भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार रामनाथ प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन को। मौके से एक खोखा बरामद किया गया।

बताया गया कि पंकज इंटर में पढ़ता है। वह बसैठा में नामांकन ला फॉर्म भरने गया था। वहां से लौटने में उसे रात हो गयी। इसी क्रम में अपराधियों ने उसे घेर लिया। पिस्टल के बल पर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। लेकिन, पंकज ने साहस का परिचय देते हुए लुटेरों से हाथापाई करने लगा।

एक लुटेरा को धक्का देकर वह भागा। तभी उसने पीछे से गोली चला दी। बाइक सवार तीनों अपराधी वहां से भाग निकले। पंकज को शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। थानेदार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading