पूर्णिया में बाइक की डिक्की को महज 10 सेकेंड में तोड़कर 49 हजार लेकर चोर आराम से टहल कर निकल गया। घटना CCTV में रिकार्ड हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे चोर महज 10 सेकंड में बाइक की डिक्की तोड़कर आसानी से 49 हजार लेकर निकल जाता है। चोर पहले गाड़ी के अगल-बगल झांकता है। उसके बाद मास्टर जी की डिक्की खोल ₹49000 झोला में भरकर आसानी से निकल जाता है।

मामला रौटा थाना क्षेत्र के रौटा बाजार स्थित हाजी जहिर क्लॉथ स्टोर के पास शुक्रवार शाम की है। जहां बाइक की डिक्की तोड़कर उच्चका 49 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी देते हुए अमौर थाना क्षेत्र के खड़रिया गांव निवासी पीड़िता अमतुन ने बताया कि वह सुरहा चौक स्थित SBI गेरुआ शाखा से 49 हजार निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर दुकान गई थी।

दामाद मो.काबुल अंसारी के साथ रौटा बाजार के हाजी जहीर कपड़ा दुकान के पास बाइक खड़ी कर कपड़ा खरीद रही थी। 5 मिनट बाद वापस आने पर बाइक की डिक्की खुली पड़ी थी और रुपया गायब था। दुकान पर लगे सीसीटीवी में पूरा मामला रिकॉर्ड हो गया। वीडियो फुटेज में साफ साफ पता चल रहा है कि कैसे ही अपराधी रुपयों से भरा थैला लेकर निकल गया।

बैंक के आसपास से ही रेकी कर घटना को देते हैं अंजाम
लोगों ने कहा कि शातिर उचक्के बैंक के आसपास से ही रेकी कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अपराधी बैंक के आसपास से ही ऐसे सॉफ़्ट कस्टमर की तलाश में रहते हैं जिन्हें वे आसानी से टारगेट कर सकें। जहां से बाहर मौके मिलने तक पीछा करते रहते हैं।

मौका मिलते ही मेहनत की कमाई पलभर में उड़ा ले जाते हैं। पुलिस भी लिखित शिकायत न मिलने से ऐसे मामलों में जांच से पल्ला झाड़ लेती है। जबकि बैंक भी अपनी जवाबदेही से मुकर जाता है। जबकि बैंकों में लगे सीसीटीवी से बैंक परिसर में संदिग्ध लोगों की जांच की जा सकती है।


